LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

पुलिस का 'साइबर' प्रहार: लोन के नाम पर चूना लगाने वाले दो ठग गिरफ्तार, कैश और 9 मोबाइल बरामद

नवादा एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने धनी फाइनेंस और एसबीआई से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को वारिसलीगंज से गिरफ्तार किया है।

पुलिस का 'साइबर' प्रहार: लोन के नाम पर चूना लगाने वाले दो ठग

Nawada - नवादा एसपी अभिनव धीमान की देखरेख में साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये अपराधी धनी फाइनेंस और एसबीआई (SBI) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से सस्ते ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

वारिसलीगंज के मीरबिगहा में छापेमारी

9 जनवरी 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एसआईटी (SIT) टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरबिगहा में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 06/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Diarch GO

नालंदा और नवादा के रहने वाले हैं आरोपी

पकड़े गए अपराधियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:  मयंक कुमार: पिता धनंजय प्रसाद, निवासी परमनान्नदपुर, कतरीसराय (नालंदा), नीरज कुमार: पिता मनोज प्रसाद, निवासी मीरबिगहा, वारिसलीगंज (नवादा)।

बरामदगी और पुलिस टीम

पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के माध्यम से जुटाए गए साक्ष्य और सामग्री बरामद की है, जिसमें नकदी: 25,750 रुपये, 9 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल शामिल  है।

NSIT
Nsmch

इस सफल अभियान में साइबर थाना के पुअनि मनोहर कुमार महतो के नेतृत्व में अविनाश कुमार, बालमुकुंद कुमार, विवेक कुमार और नवादा स्वार्ट टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Report - aman sinha