LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा में रडार पर साइबर ठग: बजाज फाइनेंस और मुद्रा लोन के नाम पर 'खेल' करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, डेटाशीट देख पुलिस भी दंग!

नवादा पुलिस ने वारिसलीगंज के गोड़ापर में छापेमारी कर बजाज फाइनेंस और मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से डेटाशीट और कई मोबाइल बरामद हुए हैं।

नवादा में रडार पर साइबर ठग:  बजाज फाइनेंस और मुद्रा लोन के न

Nawada : नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के कड़े रुख के बाद जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। बुधवार को नवादा साइबर थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गोड़ापर गांव में की गई, जहां से पुलिस ने ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया।

लोन दिलाने के नाम पर जालसाजी 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लोगों को बजाज फाइनेंस और मुद्रा लोन के नाम पर अपना शिकार बनाते थे। ये ठग आम लोगों को विभिन्न बैंकों से बेहद सस्ती ब्याज दरों पर ऋण (लोन) दिलाने का लालच देते थे। झांसे में आने वाले लोगों से प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्कों के नाम पर साइबर धोखाधड़ी की जाती थी। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 10/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला चलाया जा रहा है।

Diarch GO

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 

पकड़े गए अपराधियों की पहचान गोड़ापर निवासी 33 वर्षीय धनंजय कुमार (पिता: स्व. केदार प्रसाद) और 40 वर्षीय संतोष कुमार (पिता: स्व. बृजनंदन प्रसाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले 4 स्मार्टफोन, 4 कीपैड मोबाइल और 24 पेज की डेटाशीट बरामद की है। इस डेटाशीट में कई संभावित शिकारों के नाम और नंबर दर्ज होने की आशंका है।

SIT टीम की विशेष कार्रवाई 

नवादा एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस टीम में साइबर थाना के पु०नि० अनिल कुमार सिंह, मनोहर कुमार महतो, और होमगार्ड के जवान बालमुकुंद कुमार, छोटु कुमार, सचिन कुमार व चालक सिपाही सुभाष कुमार शामिल थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके बैंक खातों की पड़ताल कर रही है ताकि ठगी की गई रकम का पता लगाया जा सके।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अमन सिन्हा की रिपोर्ट