LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में बीटेक छात्र की मौत से बवाल! अमझर कुंड हादसे ने पकड़ा तूल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सड़क जाम कर सीबीआई जांच की मांग

Bihar News: नवादा जिले में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं।...

Nawada BTech Student Death Sparks Protest Family Demands CBI
नवादा में बीटेक छात्र की मौत से बवाल- फोटो : reporter

Bihar News: नवादा जिले में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही छात्र का शव परिजनों को सौंपा गया, गुस्से में आकर लोगों ने प्रजातां चौक के पास सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया है और पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय धर्मराज कुमार के रूप में हुई है, जो वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव निवासी और एक सीआरपीएफ जवान हेमंत राज का पुत्र था। बताया जा रहा है कि धर्मराज अपने दो दोस्तों के साथ मंगलवार शाम ककोलत जलप्रपात घूमने गया था। लेकिन जलप्रपात बंद होने के कारण तीनों युवक जंगल के रास्ते प्रतिबंधित अमझर कुंड पहुंच गए, जहां यह दर्दनाक घटना घटित हुई। सूत्रों के अनुसार, स्नान के दौरान धर्मराज गहरे पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाली थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया गया।हालांकि, इस घटना ने नया मोड़ तब ले लिया जब पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के पिता ने इसे सिर्फ हादसा मानने से इनकार कर दिया और बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का गंभीर आरोप लगा दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।

Diarch GO

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और परिजनों व ग्रामीणों ने शव को लेकर प्रजातां चौक के पास सड़क जाम कर दिया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोस्तों ने डूबने से मौत होने की बात कही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अमझर कुंड प्रतिबंधित और अत्यंत खतरनाक क्षेत्र है, जहां सुरक्षा कारणों से प्रवेश पर रोक है। इसके बावजूद युवकों का वहां जाना हादसे का कारण बना। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। लेकिन इस दर्दनाक घटना ने नवादा में गुस्सा, सवाल और सियासी दबाव तीनों को एक साथ खड़ा कर दिया है।

रिपोर्टर -अमन कुमार