LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

नवादा में अपनों का कत्ल: मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से गोदकर की हत्या

नवादा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे परिवार मे कोहराम मचा हुआ है...

नवादा में अपनों का कत्ल: मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भ
बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से गोदकर की हत्या- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा देवरा गांव में पारिवारिक कलह का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां घर की सफाई करने जैसे मामूली विवाद को लेकर एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान जय नंदन शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।


मारपीट के बाद पेट में घोंपा चाकू, अस्पताल में तोड़ दम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अखिलेश कुमार और उनके बड़े भाई सुधीर शर्मा के बीच घर की साफ-सफाई को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह तू-तू-मै-मै हिंसक मारपीट में बदल गई। इसी दौरान तैश में आकर सुधीर शर्मा ने धारदार चाकू से अखिलेश के पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगते ही अखिलेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल, 28 जून को ही दी गई थी अर्जी

इस हत्याकांड ने स्थानीय पुलिस की संवेदनशीलता और कार्यप्रणाली पर बहुत गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों भाइयों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए 28 जून को ही स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी। अगर पुलिस ने उस समय दी गई शिकायत को गंभीरता से लिया होता और समय रहते सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की होती, तो आज एक युवक की जान बच सकती थी।


पुलिस के जाते ही सुलग गई चिंगारी, वारदात को दिया अंजाम

घटनाक्रम से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं कि मंगलवार को पुलिस टीम मामले की जांच के लिए राजा देवरा गांव पहुंची थी। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत तो हो गया, लेकिन पुलिस टीम के गांव से वापस लौटते ही दोनों भाइयों के बीच विवाद दोबारा भड़क उठा। पुलिस के जाने के चंद मिनटों बाद ही सुधीर शर्मा ने इस हिंसक वारदात को अंजाम दे दिया, जिससे पुलिस की गश्त और उनके इनपुट तंत्र की विफलता उजागर होती है।


एक आरोपी हिरासत में, मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस

NSIT
Nsmch

वारदात की सूचना मिलते ही नेमदारगंज पुलिस दोबारा गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की संजीदगी को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और इस सिलसिले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूर्व में दिए गए आवेदन और परिजनों के नए बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट