LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नकली ब्रांड स्टीकर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस पर मुंबई की टीम का छापा, भारी मात्रा में फर्जी लेबल बरामद

Bihar News: आरोप है कि वे मशहूर ब्रांड ‘नेचर गोल्ड स्क्रब’ के हूबहू नकली लेबल स्टीकर छापकर बाजार में सप्लाई कर रहे थे। इस संबंध में ESME CONSUMER PRIVATE LIMITED, मुंबई की ओर से गोपाल कुमार झा (42) ने शिकायत दर्ज कराई है।

नवादा
प्रिंटिंग प्रेस पर छापा- फोटो : reporter

Bihar News: नवादा में नकली ब्रांड के स्टीकर छापने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुंबई से आई कंपनी की विशेष टीम ने नगर थाना प्रभारी की देखरेख में एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के पीएसएस फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस पर की गई, जिसका संचालन रूपेश निर्विकार (45) कर रहे थे। वे स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद के पुत्र हैं और नवादा के मेन रोड के निवासी हैं।

मुबंई से आई टीम की छापेमारी

आरोप है कि वे मशहूर ब्रांड ‘नेचर गोल्ड स्क्रब’ के हूबहू नकली लेबल स्टीकर छापकर बाजार में सप्लाई कर रहे थे। इस संबंध में ESME CONSUMER PRIVATE LIMITED, मुंबई की ओर से गोपाल कुमार झा (42) ने शिकायत दर्ज कराई है। गोपाल कुमार झा, स्वर्गीय जागेवर झा के पुत्र हैं और दरभंगा जिले के चारियोल के निवासी हैं। कंपनी ने बताया कि उनके उत्पादों के नकली लेबल बाजार में बेचे जा रहे हैं। 

Diarch GO

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई 

जिससे न केवल उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही है, बल्कि सरकार को राजस्व का नुकसान और कंपनी की छवि को भी क्षति पहुंच रही है। कंपनी को गुप्त सूचना मिली थी कि रूपेश निर्विकार उनके ब्रांड ‘नेचर गोल्ड स्क्रब’ के नकली स्टीकर बनाने के कारोबार में लिप्त हैं। यह कृत्य व्यापार चिह्न और कॉपीराइट अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस बल के सहयोग से की गई छापेमारी के दौरान प्रिंटिंग प्रेस से भारी मात्रा में नकली स्टीकर बरामद किए गए। 

आगे की जांच जारी 

इनमें ‘नेचर गोल्ड स्क्रब’ के 125 शीट मिले, जिनमें प्रति शीट 6 पीस थे, यानी कुल 750 स्टीकर। इसके अलावा 10 शीट और बरामद हुईं, जिनमें प्रति शीट 2 पीस थे, कुल 20 स्टीकर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उत्पाद निर्माता और विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट