LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : नवादा में अजूबा, विधवा पेंशनधारी के खाते में दिखे 740 करोड़ रूपये, अरबों की रकम देख उड़े होश, अगले ही दिन हुए गायब

Bihar News : बिहार के नवादा जिले में विधवा पेंशनधारी रेखा देवी के बैंक खाते में 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने का मामला चर्चा का विषय बन गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : नवादा में अजूबा, विधवा पेंशनधारी के खाते में दि
खाते में भारी भरकम रकम - फोटो : AMAN

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक बेहद हैरान और चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जो इन दिनों पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहाँ वार्ड संख्या 28 की रहने वाली एक गरीब विधवा पेंशनभोगी महिला के बैंक खाते में अचानक ₹740 करोड़ से अधिक की भारी-भरकम राशि दिखाई देने लगी। खाते में अरबों रुपये की यह रकम देखकर न सिर्फ महिला और उसका परिवार, बल्कि जो भी सुन रहा है, उसकी आंखें फटी की फटी रह जा रही हैं।

पेंशन की रकम निकलने गयी थी बैंक 

पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़ित महिला रेखा देवी, जो पिछले करीब 10 वर्षों से सरकार की विधवा पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, 10 जुलाई को अपनी ₹1,100 की मासिक पेंशन निकालने के लिए बैंक पहुंची थीं। बैंक से पेंशन की राशि निकालने के बाद जब उन्होंने अपने खाते का उपलब्ध बैलेंस चेक किया, तो रसीद पर कुल राशि ₹740,68,72,895 (सात अरब चालीस करोड़ अड़सठ लाख बहत्तर हजार आठ सौ पचानवे रुपये) दर्ज थी। महिला ने पुष्टि की कि उनके सरकारी दस्तावेज के अंतिम चार अंक 4131 हैं, और बैंक द्वारा जारी आधिकारिक रसीद पर भी यही अंक अंकित थे।

Diarch GO

सदमे में बीती रात, बिगड़ गई तबीयत

रेखा देवी के अनुसार, अपने खाते में इतनी बड़ी और अकल्पनीय राशि देखकर वह और उनका पूरा परिवार बुरी तरह डर गया। रेखा देवी इस कदर सदमे में आ गईं कि रातभर उन्हें नींद नहीं आई और घबराहट के कारण उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें डर सताने लगा कि कहीं इस अज्ञात राशि की वजह से वे किसी कानूनी पचड़े या बड़ी मुसीबत में न फंस जाएं।

अगले ही दिन खाता हुआ 'नील'

इस रहस्यमयी घटनाक्रम में एक और बड़ा मोड़ तब आया, जब अगले दिन यानी 11 जुलाई को रेखा देवी दोबारा बैंक शाखा पहुंचीं। जब उन्होंने फिर से अपना खाता चेक करवाया, तो उनके खाते में वह अतिरिक्त अरबों की राशि गायब हो चुकी थी और सिर्फ उनकी मूल पेंशन राशि ही बची थी। खाते से अचानक इतनी बड़ी रकम के आने और फिर गायब हो जाने से महिला की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। उन्हें डर है कि इस गड़बड़ी के कारण भविष्य में उनकी आने वाली पेंशन न रुक जाए।

NSIT
Nsmch

जांच की मांग

पीड़ित महिला ने अब जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों और बैंकिंग विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैंकिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर या मुख्य सर्वर की कोई गंभीर तकनीकी खराबी हो सकती है, जिसके कारण स्क्रीन पर गलत आंकड़े प्रदर्शित हो गए। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर संबंधित बैंक प्रबंधन या जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या बयान जारी नहीं किया गया है।

अमन की रिपोर्ट