LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

नवादा में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का भव्य अभिनंदन, डॉ. केपी सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

प्रमोद चंद्रवंशी को फूल-मालाओं से अलंकृत कर और ढेर सारा सम्मान देकर नवादा से विदाई दी गई।

Nawada
Nawada - फोटो : news4nation

Nawada  : नवादा जिले में चंद्रवंशी समाज के डॉक्टर केपी सिंह के संयोजन में केंद्रीय या राज्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चंद्रवंशी समाज के हजारों समाजसेवी, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, युवा और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। डॉक्टर केपी सिंह की देखरेख में मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने माला पहनाकर, फूल बरसाकर और पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया।


मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने मंच पर पहुंचते ही पूरे चंद्रवंशी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस समाज को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंद्रवंशी समाज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे समाज का नाम रोशन हो रहा है। मंत्री ने डॉक्टर केपी सिंह के निमंत्रण पर नवादा आने और भव्य स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहकर विकास कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। इस मौके पर डॉक्टर केपी सिंह ने अपने संबोधन में जोश भरे शब्दों में कहा कि आज मंत्री के स्वागत में जो जज्बा और उत्साह दिख रहा है, ठीक उसी जज्बे को अगर समाज की सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अच्छे कार्यों में लगाया जाए तो चंद्रवंशी समाज बिहार में किसी से कम नहीं रहेगा। 

Diarch GO


डॉक्टर सिंह ने कहा कि हम आज भी किसी से कम नहीं हैं और कल भी किसी से कम नहीं रहेंगे। हमें एकजुट और सकारात्मक रहने की जरूरत है। उनके इन शब्दों ने पूरे सभा स्थल पर जोरदार तालियों की गूंज पैदा कर दी। समारोह में चंद्रवंशी समाज की एकता और सशक्तिकरण का संदेश साफ दिखाई दिया। युवाओं, अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों की बड़ी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। 


अंत में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को फूल-मालाओं से अलंकृत कर और ढेर सारा सम्मान देकर नवादा से विदाई दी गई। यह कार्यक्रम चंद्रवंशी समाज के उत्थान, राजनीतिक जागरूकता और डॉक्टर केपी सिंह जैसे सक्रिय व्यक्तियों की समाजसेवी भूमिका को रेखांकित करता है। स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को काफी सराहा जा रहा है और इसे समाज को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम माना जा रहा है।व्
नवादा से अमन की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch