LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

नवादा पहुंचे मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, बोले- कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

नवादा मे मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दो टूक शब्दों में कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है और इसे बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी...

नवादा पहुंचे मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, बोले- कानून हाथ मे
नवादा पहुंचे मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन नवादा पहुंचे, जहां स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरे के दौरान स्थानीय विधायकों ने मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की और जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दो टूक शब्दों में कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है और इसे बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी लोग कानून को अपने हाथ में लेने का दुस्साहस करेंगे, उनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


सीएम सम्राट का सख्त निर्देश: अधिकारी 24 घंटे में 20 घंटे कर रहे हैं काम

मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कड़े और स्पष्ट निर्देशों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य के विकास और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अधिकारियों को 24 घंटे में से 20 घंटे काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इसी सख्त आदेश का नतीजा है कि आज पूरा प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ धरातल पर काम कर रहा है। लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर उन्होंने कहा कि गलत काम करने वाले किसी भी अपराधी या रसूखदार को बख्शा नहीं जा रहा है और हर छोटी-बड़ी आपराधिक गतिविधि पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।


शराबबंदी बिहार के हित में, गरीब परिवारों में आया सकारात्मक बदलाव

शराबबंदी नीति का पुरजोर समर्थन करते हुए डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है और यह आगे भी पूरी सख्ती के साथ बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि शराब के कारण पहले गरीब परिवारों का विनाश हो रहा था, लेकिन अब वही पैसा बच्चों की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और परिवार के बेहतर भविष्य पर खर्च हो रहा है। शराब से दूर रहने के कारण समाज में घरेलू और सामाजिक हिंसा में भारी कमी आई है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक बेहद सकारात्मक सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहा है।


समाज में हुआ व्यापक सुधार, जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए शराब से दूरी जरूरी

डॉ. संतोष सुमन ने आंकड़ों और जमीनी हकीकत का हवाला देते हुए आगे कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में आज बिहार के समाज में काफी बेहतर सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम शराब जैसी सामाजिक बुराई से जितना दूर रहेंगे, हमारा स्वास्थ्य, परिवार और जिंदगी उतनी ही बेहतर होगी। शराबबंदी को बिहार के चहुंमुखी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उन्होंने दोहराया कि इसे राज्य में पूर्ण रूप से प्रभावी और लागू रखा जाएगा।


स्वागत में उमड़े कई दलों के नेता, हम प्रवक्ता और जेडीयू जिलाध्यक्ष समेत कई विधायक रहे मौजूद

NSIT
Nsmch

स्थानीय स्तर पर मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के आगमन को भाजपा, राजद और जदयू समेत अन्य सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने बेहद सकारात्मक माना और नवादा में उनके स्वागत को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से 'हम' (HAM) पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, जदयू के जिला अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद डांगी, नवादा की विधायक विभा देवी, रजौली के विधायक विमल राजवंशी, प्रोफेसर प्रमिला कुमारी, बिंदु कुमारी और उचित सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट