LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा में भीषण आग,धान से भरे खलिहान में लगी, लाखों की फसल नष्ट

नवादा में भीषण आग,धान से भरे खलिहान में लगी, लाखों की फसल नष
धान से भरे खलिहान में लगी- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड  पंचायत के पकरिया गांव में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का धान जलकर राख हो गया। यह घटना भूषण यादव के संयुक्त खलिहान में हुई।खलिहान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आग की लपटें उठती देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, पछुआ हवा के तेज झोंकों ने आग को और भड़का दिया, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। पीड़ितों के अनुसार, खलिहान में भारी मात्रा में धान का स्टॉक जमा था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया।

Diarch GO

इस भीषण आगजनी में लाखों रुपये की उपज जलकर राख हो गई है, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नारदीगंज पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।पीड़ित किसानों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे इस बड़े आर्थिक नुकसान से उबर सकें।

रिपोर्ट- अमन कुमार