LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

पुलिस की बड़ी कामयाबी : छिनतई कांड का किया खुलासा, 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

नवादा जिले की नरहट थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के बल पर 21 मई 2026 को कोचिंग से लौट रहे छात्र से हुई छिनतई की घटना का महज 20 दिनों में सफल खुलासा किया है...

पुलिस की बड़ी कामयाबी : छिनतई कांड का किया खुलासा, 5 शातिर अ
नवादा पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले की नरहट थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 20 दिनों के भीतर छात्र से हुई छिनतई की वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से छिनतई का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। रजौली के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गुलशन कुमार ने मीडिया से इस पूरे नेटवर्क के भंडाफोड़ की विस्तृत जानकारी साझा की।


कोचिंग से लौट रहे छात्र को घेरा, मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटा

घटना बीते 21 मई 2026 की है, जब एक स्थानीय छात्र राहुल कुमार कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जलालपुर महादलित टोला के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पांच अज्ञात बदमाशों ने उसे जबरन रोक लिया। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर छात्र से उसका ओप्पो (Oppo) मोबाइल फोन और गले से सोने का बजरंगबली का लॉकेट छीन लिया और पलक झपकते ही मंझवे रोड की ओर फरार हो गए। इस बाबत पीड़ित छात्र के आवेदन पर नरहट थाने में कांड संख्या 156/26 दर्ज किया गया था।


थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन, गया में की गई छापेमारी

वारदात को चुनौती के रूप में लेते हुए नवादा पुलिस कप्तान के निर्देश पर नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। इस टीम ने आधुनिक तकनीकी अनुसंधान और गुप्तचरों का बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधियों का सुराग लगाया। जांच की कड़ियां जुड़ते ही पुलिस टीम ने पड़ोसी जिले गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी शुरू कर दी।


अलग-अलग ठिकानों से दबोचे गए पांचों आरोपी, कबूला अपना जुर्म

पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 9 जून 2026 को गया के वजीरगंज इलाके में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर पांचों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कारीसोवा गांव निवासी अखिलेश कुमार उर्फ बाजों, राहुल कुमार, अजय कुमार तथा अंबेडकर नगर खजूरी निवासी मंटू कुमार और नीतीश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में सभी आरोपियों ने छात्र राहुल कुमार के साथ की गई छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।


वारिसलीगंज से चोरी की बाइकों से करते थे छिनतई, लॉकेट 7 हजार में बेचा

NSIT
Nsmch

पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद की हैं, जो जांच में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एक पुराने चोरी के मामले से जुड़ी पाई गईं। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि लूटा गया सोने का लॉकेट आरोपियों ने वजीरगंज बाजार में एक सुनार को महज 7,000 रुपये में बेच दिया था और उस रकम को आपस में बांट लिया था। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और क्षेत्र में बाइक चोरी व छिनतई जैसे संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट