LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, डीएम और एसपी के निर्देश पर चला विशेष छापेमारी अभियान

नवादा जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन नर्सिंग होम में प्रशिक्षित चिकित्सक और आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 illegal nursing homes in Nawada
illegal nursing homes in Nawada- फोटो : news4nation

Bihar News :  नवादा शहर में फर्जी और गैर-कानूनी तरीके से संचालित निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर सदर एसडीएम अमित अनुराग के नेतृत्व में गठित टीम ने पुरानी जेल रोड से हरिश्चंद्र स्टेडियम रोड तक कई निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में छापेमारी की। अभियान में छह नर्सिंग होम पर कार्रवाई की गई, जिनमें से आरोग्यम हॉस्पिटल और रवि केयर को तत्काल सील कर दिया गया। दोनों संस्थानों में ऑपरेशन थिएटर और मरीज तो मिले, लेकिन डॉक्टर या सर्जन मौजूद नहीं थे तथा आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।


छापेमारी के दौरान अमृत हॉस्पिटल, इंज्वॉय हॉस्पिटल, जगजीवन इमरजेंसी और चौधरी एंड गिरिजा ट्रॉमा सेंटर में भी गंभीर अनियमितताएं मिलीं। कहीं डॉक्टर मौके से फरार हो गए, तो कहीं बिना योग्य चिकित्सक के इलाज और डिलीवरी जैसी सेवाएं संचालित होती पाई गईं। एक महिला कर्मी समेत कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासन ने संबंधित संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Diarch GO


छापेमारी दल में एसडीपीओ हुलास कुमार, सिविल सर्जन डॉ. बिनोद कुमार चौधरी, मेडिकल ऑफिसर, सदर बीडीओ दुनियां लाल यादव और टाउन एसएचओ उमाशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। साथ ही चार मेडिकल दुकानों की भी जांच की गई, जिनके पास वैध लाइसेंस पाए गए।


सदर एसडीएम अमित अनुराग ने कहा कि जिन नर्सिंग होम में प्रशिक्षित चिकित्सक और आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बिना पंजीकरण संचालित संस्थानों को तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने और कमियां दूर करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट