LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर महादलित परिवारों में नाराजगी, बिना नोटिस घर तोड़ने का आरोप

Encroachment removal in Nawada
encroachment removal action in Nawada- फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के एनएच-20 स्थित सीतारामपुर गांव के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के ही उनके घरों को तोड़ा जा रहा है, जिससे कई परिवारों के सामने बेघर होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।


मामले की जानकारी हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक मांझी ने बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन को दी है। उन्होंने महादलित परिवारों पर अत्याचार और उन्हें बेघर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले नियमानुसार नोटिस दिया जाना चाहिए।

Diarch GO


अशोक मांझी ने कहा कि यदि पूरे गांव के लोग नोटिस नहीं मिलने की बात कह रहे हैं तो जिला प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए कि नोटिस किसने दिया और यदि नहीं दिया गया तो इसकी वजह क्या है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था नहीं की गई तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महादलित परिवारों पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अमन की रिपोर्ट