LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: आसमान से बरसी आफत, ताड़ के पेड़ पर गिरी बिजली, धधकती आग देख सहमे ग्रामीण, रातभर दहशत में रहे लोग

Bihar News: आधी रात तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और आसमान में कड़कती बिजली के बीच एक ताड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। ...

Lightning Strikes Palm Tree Sparks Fire Amid Storm in Nawada
ताड़ के पेड़ पर गिरी बिजली- फोटो : social Media

Bihar News: नवादा जिले में शनिवार आधी रात कुदरत का ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और आसमान में कड़कती बिजली के बीच एक ताड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की जबरदस्त चपेट में आते ही पेड़ के ऊपरी हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरा पेड़ धू-धू कर जलने लगा।

रात के सन्नाटे में अचानक उठी आग की लपटों और बिजली की गड़गड़ाहट ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। आग की तेज रोशनी और आसमान में लगातार चमक रही बिजली को देखकर आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। कई ग्रामीणों ने इस दुर्लभ और भयावह दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। वायरल हो रहे वीडियो में ताड़ का पेड़ आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है, जबकि आसमान में लगातार बिजली चमक रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि कई लोगों की नींद खुल गई। कुछ देर के लिए ऐसा लगा मानो किसी बड़ी दुर्घटना ने दस्तक दे दी हो। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली। लेकिन आकाशीय बिजली की भीषण मार से ताड़ का पेड़ पूरी तरह जलकर राख हो गया।

मौसम विभाग ने पहले ही नवादा और आसपास के क्षेत्रों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की थी। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जिले में तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात की आशंका बनी हुई है। इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

NSIT
Nsmch

प्रशासन और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। बिजली कड़कने के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। मौसम के इस खतरनाक मिजाज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्राकृतिक आपदाओं के प्रति थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

रिपोर्ट- अमन कुमार