LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में दो राज्यों की पुलिस की छापेमारी, बड़े पैमाने पर अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप

Bihar News: नवादा में दो राज्यों की पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में बड़े पैमाने में अवैध शराब फैक्ट्री धवस्त की गई। कार्रवाई के बाद माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।

पुलिस की छापेमारी
माफियाओं में मचा हड़कंप - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में उत्पाद विभाग और पुलिस ने एक बड़ी अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त छापेमारी अभियान में इस फैक्ट्री को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस को शराब माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर चलाई जा रही इस फैक्ट्री की सूचना मिली थी, जिसके बाद दो जिलों की पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की।

पुलिस की छापेमारी 

आगामी होली पर्व और झारखंड में पंचायत चुनावों के मद्देनजर, गिरिडीह और पकड़ीबरावां (नवादा) की उत्पाद टीमों ने संयुक्त रूप से ड्रोन से मिली जानकारी के आधार पर गावाँ थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव में छापा मारा। छापेमारी के दौरान, अवैध चुलाई शराब बनाने के उपकरण, जावा महुआ और भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 

Diarch GO

अवैध शराब बरामद 

बड़ी मात्रा में अवैध चुलाई शराब भी जब्त की गई। इस मामले में दो फरार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए सामानों में 11,100 किलोग्राम जावा महुआ और 570 लीटर अवैध चुलाई शराब शामिल है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट