LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: जमीन विवाद में खूनी झड़प, भाई ने पीट-पीटकर भाई को उतारा मौत के घाट, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: नवादा में जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों में खूनी झड़प हुई। इस घटना में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

हत्या
पीट-पीटकर भाई की हत्या - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जानकारी अनुसार जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार को वारसलीगंज प्रखंड के चंडीपुर गांव में हुई। जहां लगभग 60 वर्षीय उमा राम की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

भाई पर लगा आरोप 

मृतक के बड़े बेटे अजय कुमार ने अपने चचेरे चाचा अरविंद कुमार और अन्य लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अजय के अनुसार, उनके पिता उमा राम और चाचा अरविंद कुमार के बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि जब घर में कोई नहीं था, तब उनके पिता की हत्या कर दी गई।

Diarch GO

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उमा राम की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

नवादा से अमन की रिपोर्ट