LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

नवादा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए कन्या स्वास्थ्य महाभियान, टीका लगवाने के बाद छात्राओं ने ने कहा- 'थैंक यू डीएम अंकल'

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर नवादा में बड़े स्तर पर कन्या स्वास्थ्य महाभियान में लकड़ियों को टीका लगाया गया.

prevent cervical cancer
prevent cervical cancer- फोटो : news4nation

Nawada News : नवादा जिले में बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए छात्राओं को HPV वैक्सीन और सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में डीएम रवि प्रकाश ने 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। 


उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक खतरनाक कैंसर है, जो मुख्य रूप से मानव पेपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होता है। शुरुआती चरण में इसकी पहचान मुश्किल होती है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। डीएम ने सरल भाषा में वैक्सीन के फायदे, लगवाने का सही समय और इसके बाद होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने जोर देकर कहा कि 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए यह टीका सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है। 

Diarch GO


 5000 से अधिक को वैक्सीन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की मुहिम के तहत अब तक 5000 से अधिक लाभार्थियों को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है। डीएम की बातों को सुनकर बालिकाओं में खासा उत्साह देखा गया। टीका लगवाने के बाद कई छात्राओं ने डीएम को “थैंक यू डीएम अंकल” कहकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शैलेश कुमार की देखरेख में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डीएम रवि प्रकाश के अलावा सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद चौधरी, डीपीएम अमित कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।


 गंभीर बीमारियों से बचाव 

डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि सरकार बालिकाओं के समग्र विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। ऐसे कार्यक्रमों से न केवल जागरूकता बढ़ेगी बल्कि भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों को भी रोका जा सकेगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस वैक्सीन से अवश्य लाभान्वित कराएं।इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में HPV वैक्सीनेशन अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग अब और अधिक स्कूलों और कॉलेजों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है।

अमन की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch