LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : नवादा में बहू ने दी थी सास की हत्या की सुपारी, 50 हजार में सौदा कर भांजे से मरवाया चाकू, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : नवादा में बहू ने दी थी सास की हत्या की सुपारी,

NAWADA : नवादा में एक महिला की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बहू और उसके भांजे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बहू ने अपनी सास की हत्या के लिए भांजे को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। यह घटना 22 नवंबर 2025 को राजेंद्र नगर में हुई थी। राजेंद्र नगर निवासी 65 वर्षीय सावित्री देवी उर्फ श्याम और उनकी बेटी को घर में घुसकर चाकू मारा गया था। इलाज के दौरान सावित्री देवी की मृत्यु हो गई। उनके पुत्र बबलू पासवान के लिखित आवेदन पर नगर थाना में 23 नवंबर 2025 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

नवादा पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया था। गठित टीम ने मानवीय स्रोतों, तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करते हुए मामले का सफल उद्भेदन किया। पुलिस ने लकी राज कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मुख्य साजिशकर्ता बबलू पासवान की पत्नी सोनी कुमारी उर्फ निक्की कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Diarch GO

पूछताछ में सोनी कुमारी उर्फ निक्की कुमारी ने बताया कि उसकी सास सावित्री देवी घर और जमीन बेचना चाहती थीं और पति से हर महीने आधा वेतन भी लेती थीं। इन और अन्य कारणों से वह अपनी सास से तंग आ चुकी थी। अनुसंधान के दौरान यह सामने आया कि सोनी कुमारी उर्फ निक्की कुमारी ने अपनी बहन के बेटे लकी राज कुमार (निवासी गुनेरी, गया) को सावित्री देवी की हत्या के लिए 50,000 रुपये दिए थे।

लकी राज कुमार ने इस पैसे में से कुछ हिस्सा अपने दो अन्य साथियों नीरज कुमार और सन्नी कुमार (दोनों निवासी जोंधी, गयाजी) को हत्या को अंजाम देने के लिए दिया। 22 नवंबर 2025 को ये तीनों आरोपी एक साथ नवादा आए और शाम को घटना को अंजाम देकर वापस अपने-अपने घर चले गए थे। पुलिस ने इन सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनी कुमारी उर्फ निक्की कुमारी (पति बबलू पासवान, राजेंद्र नगर, नवादा), लकी राज कुमार उर्फ बबलू (पिता जयप्रकाश पासवान, गुनेरी, गया), नीरज कुमार (पिता विजय पासवान, जोंधी, गयाजी) और सन्नी कुमार (पिता संजय पासवान, जोंधी, गयाजी) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट