LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में मानवता शर्मसार, नवजात का लावारिस शव नोंचते रहे कुत्ते, एक घंटे तक नहीं पहुंचे अधिकारी

नवजात का शव बरामद
नवजात का शव बरामद - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार में एक बार फिर मनावता की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, नवादा जिले के सदर अस्पताल के मुख्य सड़क पर एक नवजात शिशु का शव मृत अवस्था में मिला। शिशु को कपड़े में लपेटकर फेंका गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्तों ने कपड़े को नोंचकर हटाया, जिसके बाद नवजात का शव दिखाई दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी, लेकिन लगभग एक घंटे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में सदर अस्पताल के प्रबंधक कुमार आदित्य को जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल सफाई कर्मियों को बुलाकर शिशु के शव को वहां से हटवाया। प्रबंधक कुमार आदित्य ने आशंका जताई कि अस्पताल के आसपास कई निजी अस्पताल और क्लीनिक संचालित हैं। संभवतः उनमें से किसी ने अवैध गर्भपात या असुरक्षित प्रसव के बाद बच्चे को यहां फेंका होगा।

Diarch GO

बता दें कि, बिहार में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कन्या शिशु के प्रति पूर्वाग्रह, गरीबी, जागरूकता की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की अपर्याप्तता जैसे कारण इन क्रूर कृत्यों को बढ़ावा देते हैं। पुलिस को इस मामले की गहन जांच शुरू करनी चाहिए। इसमें आसपास के निजी अस्पतालों की भूमिका, उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों को शामिल किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी शिशु की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जांच जारी है। 

नवादा से अमन की रिपोर्ट