LATEST NEWS

  • पटना में दुर्गापूजा के मद्देनजर ट्राफिक एसपी ने किया खाजपुरा और जगदेव पथ मोड़ का निरीक्षण, सुगम आवागमन के दिए निर्देश
  • पटना में दुर्गापूजा के मद्देनजर ट्राफिक एसपी ने किया खाजपुरा और जगदेव पथ मोड़ का निरीक्षण, सुगम आवागमन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने 'वोट चोरी' के खिलाफ किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त से माँगा इस्तीफा, दिल्ली में पुलिसिया सख्ती पर जताई नाराजगी
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने 'वोट चोरी' के खिलाफ किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त से

  • तेजस्वी यादव ने वैशाली नाव हादसे को लेकर सरकार को घेरा : निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को तीन डिसमिल जमीन देने की मांग की
  • तेजस्वी यादव ने वैशाली नाव हादसे को लेकर सरकार को घेरा : निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को

  • Bihar News : गया में प्रेम प्रसंग और जमीन के विवाद में ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार, प्रेमिका की भूमिका की होगी जांच
  • Bihar News : गया में प्रेम प्रसंग और जमीन के विवाद में ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या,

  • बाइक स्टंट करना पड़ा भारी : यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, लगाया 12-12 हजार का जुर्माना
  • बाइक स्टंट करना पड़ा भारी : यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, लगाया 12-12 हजार का जुर्माना

नवादा में 3 डिसमिल जमीन के आवेदन के लिए उमड़ी भारी भीड़ : डीएम रवि प्रकाश की अपील, अंचल कार्यालयों व हरिश्चंद्र स्टेडियम में जमा करें आवेदन

जिले में तीन डिसमिल जमीन के आवेदन जमा करने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएम को खुद मोर्चा संभालना पड़ा......

नवादा में 3 डिसमिल जमीन के आवेदन के लिए उमड़ी भारी भीड़ : डी
नवादा में 3 डिसमिल जमीन के आवेदन के लिए उमड़ी भारी भीड़- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले में तीन डिसमिल जमीन के आवेदन जमा करने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में हजारों महिलाओं की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी (DM) रवि प्रकाश स्वयं अपने चैंबर से बाहर निकले और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्था संभाली।

डीएम की अपील: समाहरणालय में भीड़ न लगाएं, अंचल कार्यालयों में जमा करें आवेदन 

Diarch GO

हालात पर काबू पाने के बाद डीएम रवि प्रकाश ने मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीन डिसमिल जमीन के लिए आवेदन देने हेतु समाहरणालय आने की आवश्यकता नहीं है। लाभार्थी अपने-अपने संबंधित अंचल (Block) कार्यालय में भी आसानी से आवेदन जमा कर सकते हैं, जिससे उन्हें बेवजह की भागदौड़ और परेशानी का सामना न करना पड़े।

शनिवार से हरिश्चंद्र स्टेडियम में भी जमा होंगे आवेदन, बढ़ाए गए काउंटर 

NSIT
Nsmch

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि आवेदकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए शनिवार से नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में भी आवेदन प्राप्त करने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की ओर से आवेदन जमा करने के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। 

डीएम ने सभी आवेदकों से शांतिपूर्ण ढंग से और निर्धारित व्यवस्था के तहत आवेदन जमा करने का अनुरोध किया है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट