LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: रंगदारी के लिए नवादा में होटल संचालक का अपहरण, 12 घंटे में पुलिस ने किया बरामद, 80 हजार की डिमांड

Bihar News: नवादा में रंगदारी के लिए होटल संचालक के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अपराधियों ने देर रात होटल में घुसकर 63 वर्षीय संचालक को अगवा कर लिया, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया

नवादा पुलिस
होटल संचालक का अपहरण- फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार के नवादा शहर में रंगदारी वसूली के लिए होटल संचालक के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अपराधियों ने 63 वर्षीय होटल संचालक अखिलेश कुमार को अगवा कर लिया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर उन्हें बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि बाद में अपराधियों ने उन्हें तीन नंबर बस स्टैंड इलाके में ले जाकर बुरी तरह प्रताड़ित किया। आरोप है कि उनके नाखून तक उखाड़ दिए गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

80 हजार की मांगी रंगदारी  

जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार कोर्ट के पास स्थित टाउन ढाबा रेस्टोरेंट के संचालक हैं और राजेंद्र नगर के निवासी हैं। सोमवार रात करीब 10:40 बजे वे अपने होटल में बैठे थे, तभी स्कॉर्पियो पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। अपराधियों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उनसे 80 हजार रुपये रंगदारी या गाड़ी देने की मांग की। विरोध करने पर उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर गोनावां की ओर ले जाया गया।

Diarch GO

पुलिस टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी 

पीड़ित के पुत्र अमित कुमार की सूचना पर नगर थाना पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर इलाके से अखिलेश कुमार को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया और अपहरण में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया। मामले में डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि घटना से पहले छाया रोड और अस्पताल रोड पर दो स्कॉर्पियो सवारों के बीच विवाद हुआ था। 

होटल संचालक को किया अगवा 

इसी विवाद को आधार बनाकर अपराधी होटल में घुसे और संचालक को अगवा कर लिया। प्राथमिकी में राहुल कुमार, पकड़ू और स्कॉर्पियो चालक समेत अन्य अज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार पांच से अधिक अपराधी अब भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट