LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा में रूह कंपाने वाली वारदात: पत्नी के चरित्र पर शक में पिता ने 6 साल के मासूम बेटे की गला रेतकर की हत्या

नवादा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने है, जहां एक कलयुगी पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है.....

नवादा में रूह कंपाने वाली वारदात: पत्नी के चरित्र पर शक में
पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की ली जान- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। कादिरगंज थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग सकते में हैं।


पत्नी का अवैध संबंध होने का करता था शक

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुधीर कुमार और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। सुधीर अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक करता था, जिसके कारण आए दिन घर में कलह होती थी। इसके अलावा, पत्नी के हाल ही में काम करने और पैसे कमाने को लेकर भी वह काफी नाराज रहता था और इसी घरेलू विवाद ने एक खौफनाक वारदात का रूप ले लिया।


Diarch GO

गुस्से में 6 साल के मासूम बेटे का धारदार हथियार से रेत दिया गला

सोमवार के दिन जब 6 साल का मासूम आजाद कुमार घर में बैठकर खाना खा रहा था, तभी उसके पिता ने उसे अपनी गोद में उठाया। इसके बाद, गुस्से में अंधे हो चुके पिता ने एक धारदार हथियार से अपने ही कलेजे के टुकड़े का गला रेत दिया। लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल अवस्था में बच्चे की मां उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर भागी, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


घर का इकलौता चिराग था मृतक आजाद

इस दर्दनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता सुधीर मौके से फरार हो गया। मृतक आजाद घर का इकलौता चिराग था और उसकी तीन बहनें हैं। इकलौते भाई और बेटे की इस निर्मम हत्या के बाद से मां और तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

NSIT
Nsmch


घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट