LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

नवादा में भीषण सड़क हादसा, टेंपो और बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर मौत

नवादा जिले मे रफ्तार के कहर ने आज फिर दो युवकों की जान ले ली। जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र में बाइक और ऑटो की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई....

नवादा में भीषण सड़क हादसा, टेंपो और बाइक की सीधी भिड़ंत में
वादा में भीषण सड़क हादसे में दो युवको की मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाजगढ़ गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।


वाहन छोड़कर फरार हुआ टेंपो चालक, पुलिस ने शुरू की तलाश

हादसे के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त टेंपो का चालक कानूनी कार्रवाई के डर से अपने वाहन को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय चश्मदीदों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी। वारदात की जानकारी मिलते ही वारिसलीगंज थाना पुलिस और आपातकालीन सेवा डायल 112 की टीम एंबुलेंस के साथ अविलंब घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने दोनों को घोषित किया मृत

पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों लहूलुहान युवकों को तुरंत इलाज के लिए वारिसलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक चोट लगने और भारी रक्तस्राव के कारण दोनों की मौत अस्पताल पहुँचने से पहले ही हो चुकी थी।


शवों की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे लोग

समाचार लिखे जाने तक दोनों मृत युवकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई थी। शिनाख्त न होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों ने दोनों मृतकों के शवों और दुर्घटनाग्रस्त बाइक की तस्वीरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करना शुरू कर दिया है, ताकि इंटरनेट के माध्यम से उनके गृह जिले या गांव का पता चल सके और पीड़ित परिजनों तक जल्द से जल्द यह दुखद सूचना पहुँचाई जा सके।


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी प्रक्रिया

NSIT
Nsmch

इधर, वारिसलीगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पंचनामा और अंतपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही मृतकों की पहचान स्थापित करने के लिए तकनीकी कड़ियों को खंगालना शुरू कर दिया है। थाना पुलिस के मुताबिक, फरार टेंपो चालक की गिरफ्तारी और वाहन मालिक का पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट