LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाईकर्मी, पांच सूत्री मांग को लेकर ठप हुआ नगर परिषद, नीतीश सरकार को अल्टीमेटम

Bihar News: नवादा में अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद के सैकड़ों सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वेतन वृद्धि, बकाया भुगतान और डीपीएफ (DPF) जमा करने जैसी जायज मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने काम पूरी तरह बंद कर धरना शुरू

कर्मचारियों की हड़ताल
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाईकर्मी- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड स्थित नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल शुरू होने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और जगह-जगह कचरे का अंबार लगने लगा है। नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगन रविदास के नेतृत्व में सफाईकर्मी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। 

सफाईकर्मियों की मांगें

उन्होंने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में डीपीएफ (DPF) की कटौती के बावजूद राशि खातों में जमा नहीं होने का मुद्दा शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से उनके वेतन से डीपीएफ की कटौती की जा रही है, लेकिन यह राशि उनके खातों में जमा नहीं की गई। 

Diarch GO

एक साल से आवेदन दे रहे कर्मचारी

इस संबंध में वे पिछले एक साल से लगातार आवेदन दे रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा, सफाईकर्मियों को पिछले तीन वर्षों से वेतन वृद्धि नहीं मिली है। वर्दी वितरण भी तीन साल से नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पिछले एक साल से प्रोसीडिंग नहीं दी गई है और वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं किया जाता।

सफाई व्यवस्था चरमराई 

संघ के अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों को लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। ऐसे में चैती छठ से पहले ही हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट