LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में घुसा हाथियों का झुंड, दहशत में दुबके ग्रामीण, ढाई बीघा गेहूं की फसल को किया जमींदोज

Bihar News: नवादा जिले में पिछले 48 घंटों से जंगली हाथियों ने भारी उत्पात मचा रखा है। हाथियों के एक झुंड ने खेतों में घुसकर करीब ढाई बीघा गेहूं की तैयार फसल को पूरी तरह रौंद डाला है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हाथियों का झुंड
हाथियों का आतंक - फोटो : social media

Bihar News: नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत सोखोदेवरा गांव में हाथियों के झुंड ने दो दिनों से दहशत फैला रखी है। जंगली हाथियों ने करीब ढाई बीघा गेहूं की फसल रौंद दी और जयप्रकाश नरायण आश्रम की दीवार को भी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों का झुंड गुरुवार और शुक्रवार की देर रात इलाके में सक्रिय रहा।

हाथियों का आतंक 

खेतों में घुसकर हाथियों ने गेहूं समेत अन्य फसलों को भारी क्षति पहुंचाई। लगातार दो रातों से हो रहे उत्पात के कारण गांव में भय का माहौल बना हुआ है और लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। हालांकि अब तक किसी व्यक्ति के घायल होने या जान-माल की बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। फिर भी ग्रामीण संभावित खतरे को लेकर चिंतित हैं।

Diarch GO

दहशत में ग्रामीण 

इस संबंध में वन विभाग के रेंजर सौरभ सांडिल्य ने बताया कि हाथियों के दोबारा इलाके में आने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम सतर्क है और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन हाथियों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। किसान अपनी साल भर की मेहनत को बर्बाद होते देख बेबस नजर आ रहे हैं।

नवादा से अमन की रिपोर्ट