LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

मासिक धर्म से लेकर बच्चों की सेहत तक... नवादा के गांव में स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल

Nawada News: महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता, सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, संक्रमण से बचाव और व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Health Drive in Nawada Village Focuses on Women and Children
मासिक धर्म से लेकर बच्चों की सेहत तक... - फोटो : reporter

Nawada: जिले के बुधौल गांव में नूतन उदया फाउंडेशन की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों और बच्चों ने भाग लेकर इसका लाभ उठाया।फाउंडेशन की संचालिका प्रगति श्रीवास्तव ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता, सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, संक्रमण से बचाव और व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की नींव है, इसलिए उन्हें सही जानकारी और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकता है। इस दौरान सभी महिलाओं और किशोरियों के बीच निशुल्क सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की सचिव संध्या सिंह ने बच्चों को स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में डिहाइड्रेशन और संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों के बीच ओआरएस, ग्लूकोज पाउडर, बिस्किट तथा अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चों और अभिभावकों को साफ पानी पीने, हाथ धोने और संतुलित आहार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।संध्या सिंह ने कहा कि नूतन उदया फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति स्थायी जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बुधौल गांव में एक वृहद स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित करने की योजना है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

Diarch GO

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सलाह भी ली। पूरे आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों का उत्साह और सहयोग देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर रेशम सिन्हा, सरिता गुप्ता, अंजुल गुप्ता, मंजू कुमारी, निशिता बर्मन, ललिता देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नूतन उदया फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है, जिससे ग्रामीण समाज को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमन कुमार