LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

नवादा के सोनसा में 'सहयोग शिविर' का भव्य शुभारंभ: प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने किया उद्घाटन, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

Bihar News : बिहार सरकार के निर्देश पर ग्रामीण जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए नवादा जिले में 'सहयोग शिविर' अभियान की शुरुआत हो गई। जिले के हिसुआ प्रखंड की सोनसा पंचायत में जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शिविर का शुभारंभ किया.

नवादा के सोनसा में 'सहयोग शिविर' का भव्य शुभारंभ: प्रभारी मं
नवादा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने 'सहयोग शिविर' का किया शुभारंभ- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के हिसुआ प्रखंड अंतर्गत सोनसा पंचायत में 'सहयोग शिविर' का भव्य उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री सह नवादा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इस शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को मिटाना है।

हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगेंगे शिविर

उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर अब से प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को जिले की अलग-अलग पंचायतों में इन 'सहयोग शिविरों' का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। वर्तमान में सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी 14 प्रखंडों की एक-एक चयनित पंचायत में इन शिविरों का आयोजन कर इस अभियान को गति दी जा रही है।

एक ही छत के नीचे होगा सभी समस्याओं का निराकरण

इस विशेष शिविर के माध्यम से ग्रामीण जनता को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शिविर में मुख्य रूप से राजस्व (जमीन से जुड़े मामले), सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली (राशन), पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, भूमि विवाद, पेंशन और मुख्यमंत्री आवास जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों और आवेदनों का एक ही स्थान पर त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

अंतिम पायदान के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का संकल्प

प्रभारी मंत्री ने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी तत्परता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ आमजनों की समस्याओं का निपटारा करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस पूरी कवायद का एकमात्र लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बिहार सरकार की विकास योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुँच सके।

NSIT
Nsmch

लाभार्थियों के बीच बांटे गए दस्तावेज, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

सोनसा पंचायत में आयोजित इस शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया और बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर पंजीकरण कराया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा ऑन-स्पॉट निष्पादित किए गए आवेदनों से संबंधित जरूरी दस्तावेज और स्वीकृति पत्र स्वयं लाभार्थियों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट