LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: नवादा में स्कूल वाहन पलटने से बच्ची की मौत, 20 से अधिक छात्र घायल, इलाके में हड़कंप

Bihar News: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्कूली वाहन पलटने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में 20 से 25 छात्रों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

स्कूली वाहन पलटा
स्कूली वाहन पलटने से बच्ची की मौत - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल वाहन पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 बच्चे घायल हो गए। घटना गोविंदपुर प्रखंड के कमलापुर रोड की है। जहां हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा और चार बार पलटा। 

स्कूली वाहन पलटने से बच्ची की मौत 

जानकारी अनुसार जब हादसा हुआ उस समय पास में ही कुछ ग्रामीण गेहूं की कटाई कर रहे थे जो तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में आयुषी कुमारी नाम की बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Diarch GO

निजी स्कूल के वाहन पर क्षमता से अधिक बच्चे थे सवार 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे और वाहन तेज रफ्तार में चल रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।  

12-15 बच्चों को बैठाने की अनुमति

लोगों का कहना है कि जिस वाहन में 12 से 15 बच्चों को बैठाने की अनुमति होती है। उसमें 20 से 25 बच्चे बैठाए गए थे। हादसे के बाद ग्रामीणों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ऐसे मामलों में लापरवाही पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट