LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का महाखुलासा : ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, भारी मात्रा में सिलेंडर व अवैध गैस कार्ड जब्त

Bihar News : वैशाली जिले की बेलसर थाना पुलिस ने मौना गांव में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर पहुंच पूरे मामले का खुलासा किया है....

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का महाखुलासा : ग्राहक बनकर पहुंची
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali :  जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की खुलेआम की जा रही कालाबाजारी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। वैशाली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग को मिली एक पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेलसर थाना क्षेत्र के मौना गांव में औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में भरे और खाली गैस सिलेंडर के साथ-साथ भारी संख्या में अवैध गैस कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के जमाखोरों और कालाबाजारियों में हड़कंप मच गया है।

गरीबों के हक के सिलेंडरों की हो रही थी अवैध बिक्री

पूरा मामला बेलसर थाना क्षेत्र के मौना गांव का है, जहां गरीब और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से रोककर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। एसपी विक्रम सिहाग को सटीक जानकारी मिली थी कि मौना गांव में जरूरतमंदों को मिलने वाले सिलेंडरों को 2100 रुपये से लेकर 5100 रुपये तक की मनमानी कीमतों पर खुलेआम ब्लैक किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर महुआ एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने बिछाया जाल

कालाबाजारी के इस खेल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने एक अनूठी रणनीति बनाई। विशेष टीम के जवान खुद आम ग्राहक बनकर मौना गांव के निवासी लुट्टू चौधरी के घर पहुंचे। पुलिस टीम ने जब वहां गैस सिलेंडर खरीदने की इच्छा जताई, तो आरोपी द्वारा सिलेंडरों की अलग-अलग अत्यधिक कीमतें बताई गईं। जैसे ही पुलिस टीम को मौके पर कालाबाजारी की पूरी तरह से पुष्टि हो गई, वैसे ही टीम ने बिना वक्त गंवाए संकेत मिलते ही लुट्टू चौधरी के घर पर धावा बोल दिया।

छापेमारी में भरे-खाली सिलेंडर और गैस कार्ड बरामद

सघन छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के घर से 6 भरे हुए और 9 खाली गैस सिलेंडर (कुल 15 सिलेंडर) बरामद किए। इसके साथ ही घर के भीतर छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में अवैध गैस कार्ड भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल फर्जीवाड़ा करने के लिए किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना बेलसर प्रखंड के अंचल अधिकारी (CO) और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) को दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की कमान संभाली।

NSIT
Nsmch

बड़े सिंडिकेट की आशंका, पूरे नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस और जिला प्रशासन अब इस पूरे रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुट गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह कालाबाजारी सिर्फ एक घर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे पूरे इलाके में गैस एजेंसियों की मिलीभगत से एक बड़ा सिंडिकेट और नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस अब गहनता से यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में सरकारी गैस सिलेंडर और कार्ड इस घर तक कैसे पहुंचे और इस गोरखधंधे में कौन-कौन से सफेदपोश लोग शामिल हैं। फिलहाल अधिकारियों द्वारा मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिषभ की रिपोर्ट