LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

ककोलत जलप्रपात में वन कर्मियों की दबंगई: युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News : बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ककोलत जलप्रपात में वन विभाग के सुरक्षाकर्मियों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वन कर्मी एक सैलानी युवक को लाठियों से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं...

ककोलत जलप्रपात में वन कर्मियों की दबंगई: युवक की पिटाई का वी
ककोलत जलप्रपात में वन विभाग के सुरक्षाकर्मियों की दबंगई- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada जिले के प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात से वन विभाग की बर्बरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वन विभाग के कुछ कर्मचारी एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद से स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठने लगी है।


महिला ने बनाया वीडियोसोशल मीडिया पर मचा बवाल

Diarch GO

सामने आया वायरल वीडियो वहां मौजूद एक महिला पर्यटक द्वारा अपने मोबाइल फोन से बनाया गया है, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो के इंटरनेट पर प्रसारित होते ही इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। घटना के बाद से यह बड़ा सवाल कौंध रहा है कि आखिर वन विभाग के सुरक्षाकर्मियों ने कानून को हाथ में लेकर एक आम सैलानी की इस तरह सरेआम बेरहमी से पिटाई क्यों की।


व्यवस्था पर सवाल उठाने पर बरसाईं लाठियां

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ककोलत जलप्रपात में इन दिनों प्रबंधन और सुरक्षा की व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। ककोलत में क्षमता से काफी अधिक और अत्यधिक भीड़ को बिना किसी रोक-टोक के प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे यहाँ कभी भी कोई अप्रिय घटना या बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि जब भी कोई सजग पर्यटक इस अव्यवस्था पर सवाल उठाता है, तो वन कर्मी कथित तौर पर दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज पर उतारू हो जाते हैं।

NSIT
Nsmch


भीड़भाड़ का विरोध करने पर युवक को बनाया निशाना

वायरल वीडियो में हुई मारपीट की पृष्ठभूमि को लेकर यह चर्चा तेज है कि पीड़ित युवक ने जलप्रपात परिसर में वन विभाग की लचर व्यवस्था और बेकाबू अत्यधिक भीड़ को लेकर वहां तैनात कर्मियों से शिकायत की थी। इसी बात से नाराज होकर वन कर्मियों ने अपना आपा खो दिया और उस पर टूट पड़े। इस वीभत्स घटना ने ककोलत जलप्रपात की पूरी प्रबंधन व्यवस्था और सैलानियों की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।


जांच और कार्रवाई की मांग तेज

ककोलत जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर पर्यटकों के साथ वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए इस दुर्व्यवहार से पूरे इलाके के पर्यटन कारोबार और जिले की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। ककोलत घूमने आने वाले अन्य पर्यटकों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय लोगों ने नवादा जिला प्रशासन और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से इस वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लेने तथा दोषी कर्मचारियों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट