LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News:तिलैया पुल के पास धधका जंगल, राहगीरों की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी

Bihar News: तिलैया पुल के पास जंगल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हवा के साथ फैलने लगीं और..

Forest fire near Tilaiya bridge alertness of passersby avert
राहगीरों की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी- फोटो : reporter

Bihar News: नवादा जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित तिलैया पुल के पास जंगल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हवा के साथ फैलने लगीं और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

मौके से गुजर रहे राहगीरों ने हालात की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग हरकत में आ गया। हिसूआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार को जैसे ही घटना की खबर मिली, उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया।

अग्निशमन विभाग की टीम बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंची। आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले रही थी। दमकलकर्मियों ने रणनीतिक तरीके से आग को चारों ओर से घेरकर काबू में किया। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और अब स्थिति सामान्य है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पुलिस इस पहलू पर पड़ताल कर रही है कि कहीं किसी ने जानबूझकर आग तो नहीं लगाई, या फिर यह किसी चिंगारी का नतीजा थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा और पास से गुजर रहे बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण आग भड़की होगी।

NSIT
Nsmch

गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना यह बड़ा हादसा साबित हो सकता था। आसपास के रिहायशी इलाकों और खेतों तक आग फैलने का खतरा मंडरा रहा था।

फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई और राहगीरों की सजगता की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। उनकी सतर्कता और प्रशासन की फुर्ती ने एक संभावित बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

रिपोर्ट- अमन कुमार