LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा में वन विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा, अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़, लकड़ियों को काला खेल उजागर

Nawada crime news
Nawada crime news- फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के रजौली वन विभाग ने पुरानी बस स्टैंड स्थित एक अवैध आरा मशीन पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में वन विभाग ने आरा मशीन, उसके कल-पुर्जे और जंगली लकड़ियों को जब्त कर वन परिसर कार्यालय पहुंचाया। छापेमारी के दौरान आरा मशीन संचालक मौके से फरार हो गया। 


रेंजर नारायण लाल सेवक ने बताया कि पुरानी बस स्टैंड में गुड्डू मिस्त्री अवैध रूप से आरा मशीन चला रहा था। विभाग को सूचना मिली थी कि इस मशीन का उपयोग जंगल से काटी गई लकड़ियों की चिराई के लिए किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम गठित कर  यह छापेमारी की गई।

Diarch GO


छापेमारी में अवैध आरा मशीन को पूरी तरह जब्त कर लिया गया। मशीन के कल-पुर्जे और मौके पर रखी कुछ जंगली लकड़ियों को भी वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए सभी सामान को वन परिसर कार्यालय लाया गया है। रेंजर ने बताया कि जब्त लकड़ियों की प्रजाति और उनके स्रोत की जांच की जा रही है।


रेंजर नारायण लाल सेवक के अनुसार, वनकर्मियों को देखते ही आरा मशीन संचालक गुड्डू मिस्त्री मौके से फरार हो गया। अवैध आरा मशीन संचालक के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch


वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों के माध्यम से जंगलों की कटाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेंजर ने बताया कि बिना लाइसेंस के आरा मशीन चलाना और जंगली लकड़ियों की चिराई करना वन अधिनियम का उल्लंघन है। विभाग ऐसे अवैध कारोबार पर लगातार नजर रख रहा है और स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध लकड़ी कटाई या चिराई से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत वन विभाग को दें।
अमन की रिपोर्ट