LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

हत्या मामले 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 21 साल बाद आया फैसला

हत्या मामले 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 21 साल बाद आ

Nawada : नवादा व्यवहार न्यायालय ने 21 साल पुराने हत्या के एक मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2005 का है, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में हुई थी। गली और नाली के विवाद को लेकर हुए झगड़े के दौरान दीनानाथ सिंह के पुत्र राकेश कुमार को गोली मार दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस संबंध में वाल्मीकि सिंह ने हिसुआ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

Diarch GO


आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय, उपेंद्र कुमार की अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया। हिसुआ थाना कांड संख्या 39/05 से जुड़े इस मामले में शशिभूषण शर्मा, अरुण सिंह, अनिरुद्ध सिंह उर्फ टुनटुन, अनिल सिंह और विपिन सिंह उर्फ कुणाल को दोषी पाया गया।


न्यायालय ने सभी दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया। इसके अतिरिक्त, आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत उन्हें तीन वर्ष के कारावास और 5 हजार रुपये के आर्थिक दंड से भी दंडित किया गया।

NSIT
Nsmch


वहीं आर्थिक दंड का भुगतान न करने पर हत्या के मामले में छह महीने और आर्म्स एक्ट के मामले में एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक लोक अभियोजक दीपक कुमार और सहायक अभियोजक नवनीत कुमार ने पैरवी की।


नवादा से अमन सिन्हा