LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: नवादा में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच जारी है।

सड़क हादसा
बुजुर्ग की मौत - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 

ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को कुचला 

जानकारी अनुसार घटना नरहट थाना क्षेत्र के पांडे बीघा गांव के पास बुधवार को हुई। जहां खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। मृतक की पहचान पांडे बीघा गांव निवासी रफीक खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी पीछे की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर ने अचानक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ा

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत ट्रैक्टर को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट