LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar School Closed: बिहार के इस जिले में आज से सभी स्कूल बंद, डीएम ने 4 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य पर लगाया प्रतिबंध, कड़ाके की ठंड का कहर

Bihar School Closed: बिहार के नवादा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने छुट्टियों को बढ़ा दिया है। अब सभी स्कूल 3 जनवरी तक बंद रहेंगे।मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिन बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

स्कूल बंद
4 जनवरी तक स्कूल बंद - फोटो : social media

Bihar School Closed:  बिहार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद किया जा रहा है। साथ ही जिन स्कूल में छुट्टी है उनकी छुट्टी को बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवादा डीएम ने भी आज से सभी स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है। दरअसल,नवादा जिले में लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय को लेकर जारी प्रतिबंध को आगे बढ़ा दिया है। 

3 जनवरी तक सभी स्कूल बंद 

जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर अब जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर 3 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। यह आदेश 29 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। वहीं 4 जनवरी को रविवार रहने के लिए स्कूल बंद रहेगा यानि 5 जनवरी से शैक्षणिक गतिविधि शुरु होगी। जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत पूर्व में जारी आदेश का विस्तार किया है। 

Diarch GO

डीएम का सख्त आदेश

प्रशासन के अनुसार, सुबह और शाम के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। जिले के सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप अपनी कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। हालांकि, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं आवश्यक सावधानियों के साथ आयोजित की जा सकती हैं। यह आदेश 27 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर के साथ जारी किया गया है, जिसका ज्ञापांक 3848/विधि है।

अगले 5 दिनों तक कड़ाके की ठंड 

मौसम विभाग के अनुसार नए साल तक बिहार में ठंड का असर बना रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के कई जिलों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह के समय प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में भी धूप कमजोर रहने के आसार हैं। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में ठंड का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित रह सकता है।

NSIT
Nsmch