LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Kakolat Waterfall: ककोलत जलप्रपात पर बेकाबू भीड़, हादसे का मंडरा रहा खतरा, प्रशासन अलर्ट

Bihar Kakolat Waterfall: बिहार के ककोलत जलप्रपात में भीषण गर्मी के बीच पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं।....

Bihar Kakolat Waterfall: ककोलत जलप्रपात पर बेकाबू भीड़, हादस
ककोलत जलप्रपात पर बेकाबू भीड़- फोटो : reporter

Bihar Kakolat Waterfall: बिहार के ककोलत जलप्रपात में भीषण गर्मी के बीच पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। नवादा जिले का यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इन दिनों मिनी मेला जैसा दृश्य पेश कर रहा है, जहां ठंडे पानी में स्नान करने के लिए हजारों लोग पहुंच रहे हैं।

Diarch GO

भीड़ इतनी अधिक हो गई है कि कुंड क्षेत्र में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस भीड़भाड़ में जोखिम उठाकर स्नान करने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ती भीड़ के कारण किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों के अनुसार, वन विभाग द्वारा बिना पर्याप्त नियंत्रण के अधिक संख्या में टिकट जारी किए जाने से स्थिति और बिगड़ गई है। हर दिन बड़ी संख्या में वाहन ककोलत पहुंच रहे हैं, लेकिन पार्किंग, सुरक्षा गार्ड, मेडिकल सुविधा और लाइफ जैकेट जैसी जरूरी व्यवस्थाएं बेहद सीमित हैं।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वन विभाग के साथ जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है।प्रशासन की योजना है कि अब प्रवेश संख्या सीमित की जाएगी, बैच सिस्टम लागू किया जाएगा और समय स्लॉट के आधार पर पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग पर्यटन बढ़ाने पर तो ध्यान दे रहा है, लेकिन सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। कई बार चेतावनी के बावजूद भीड़ नियंत्रण के ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।ककोलत जलप्रपात, जिसे बिहार का कश्मीर भी कहा जाता है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन अगर जल्द ही भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए गए तो यह पर्यटन स्थल किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है।

रिपोर्ट- अमन कुमार