LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Police: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, घर लौटने का इंतजार अधूरा रह गया, महकमे में गम और बेचैनी का माहौल

Bihar Police: पुलिस ट्रेनिंग के दौरान एक युवा कांस्टेबल की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई।....

Constable dies of heart attack at police training centre
कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत- फोटो : reporter

Bihar Police: बिहार के नवादा से एक बेहद सदमा देने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ट्रेनिंग के दौरान एक युवा कांस्टेबल की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना न सिर्फ विभाग को झकझोर देने वाली है, बल्कि पूरे पुलिस महकमे में गम और बेचैनी का माहौल पैदा कर गई है। मृतक विकास कुमार, उम्र 35 वर्ष, सोंधी गांव निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र थे। वे गया जिले के बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे और वर्तमान में राजगीर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस ट्रेनिंग  प्राप्त कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षण के दौरान विकास कुमार को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें राजगीर से आनन-फानन में नवादा लाया गया। यहां एक निजी चिकित्सक के पास ले जाने के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई और हार्ट अटैक ने जिंदगी छीन ली।

Diarch GO

इसके बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पटना भेजने की सलाह दी। दुर्भाग्यवश, पटना ले जाने के क्रम में ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, पत्नी पूजा कुमारी, 8 वर्षीय बेटा और 6 वर्षीय बेटी बेसुध होकर अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल बेहद गमगीन हो गया। एक जवान पुलिसकर्मी की अचानक मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया।

मामले में बिहार पुलिस और ट्रेनिंग सेंटर के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि कड़ी ट्रेनिंग और तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है? पुलिस महकमे में गहरी शोक की लहर है और साथी जवान इस घटना से स्तब्ध हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमन कुमार