LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा में कार-ई-रिक्शा की टक्कर, आधा दर्जन लोग थे सवार, बीच सड़क पर मचा कोहराम

Car-e-rickshaw collides in Nawada
Car-e-rickshaw collides in Nawada- फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के नरहट-हिसुआ रोड पर बरौली गांव के पास एक कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में कम से कम छह लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक गाड़ी नरहट की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी हिसुआ की दिशा से आ रही थी। तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।


स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया है। ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे, जबकि कार में दो लोग यात्रा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Diarch GO


नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अमन के रिपोर्ट