LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह, निकाला शोभायात्रा

Bihar News : सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर BJP कार्यकर्ताओं म
बीजेपी का शोभायात्रा- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर नवादा जिला भाजपा द्वारा एक शोभायात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी। कार्यकर्ता नाचते-गाते हुए गगनभेदी नारों के साथ अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। प्रजातंत्र चौक पर सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को अबीर लगाया, आतिशबाजी की और मिठाइयाँ खिलाकर इस अवसर का जश्न मनाया।

Diarch GO


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के विकास के लिए एक नया अध्याय साबित होगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया।


मेहता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय बिहार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नवादा जिला भाजपा परिवार की ओर से सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं, साथ ही उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं। 

NSIT
Nsmch


कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप रंजन, जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष बिनोद कुमार भोली, तेजस सिन्हा, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत शंकर, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अफसाना खातून, पूजा कुमारी, मनोज पचड़ा, सुधीर सिंह, सूर्यनारायण गुप्ता, राधेश्याम चौधरी, तरुण राजवंशी, प्रेमचंद पटियाला, विवेकानंद सिंह, संदीप कुमार, बबलू कुमार, सतेंद्र कुमार, अंबिका मेहता, संजय भोजपुरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।