LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं का जश्न, प्रजातंत्र चौक पर बांटी गई मिठाइयां और झालमुड़ी

Bihar News : देश के पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत को लेकर भाजपा में भारी उत्साह है। नवादा जिले में आज बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी और मिठाई बांटकर इस जीत का जश्न मनाया...

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं का जश्न, प्रजात
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के चुनावी परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता के बाद नवादा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख प्रजातंत्र चौक पर पहुंचकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर पटाखे फोड़े, जिससे पूरा इलाका उत्सव के माहौल में डूब गया।


जश्न के दौरान भगवा झंडों के साथ जुटे कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम", "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारे लगाए। बंगाल की जीत पर विशेष उत्साह दिखाते हुए कार्यकर्ताओं ने "जहाँ लिए अवतार मुखर्जी, वो बंगाल अब हमारा है" जैसे नारे भी बुलंद किए। चौक पर मौजूद आम लोगों के बीच भी मिठाइयां बांटी गईं और चुनावी सफलता को ऐतिहासिक बताया गया।

Diarch GO


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व के प्रभावी चुनावी प्रबंधन को दिया। मेहता ने कहा कि देश की जनता का विश्वास निरंतर भाजपा के प्रति सुदृढ़ हो रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और संगठन के प्रति अटूट समर्पण की वजह से ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है। संगठन की एकजुटता और जनसमर्थन ने यह साबित कर दिया है कि राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ही देश का भविष्य है। उन्होंने जीत के लिए सभी जमीनी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी चुनावों में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

NSIT
Nsmch


जश्न कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, शशिभूषण बब्लु, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद चून्नू, प्रताप रंजन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पार्टी की इस विजय यात्रा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट