LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नीतीश सरकार से भिड़े भाजपा विधायक! शिक्षा विभाग पर लगाया 2425 करोड़ की गड़बड़ी आरोप, कर दी बड़ी मांग

Bihar News: नीतीश सरकार को उनके ही विधायक ने घेर लिया है। बीजेपी विधायक ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है। शिक्षा विभाग पर 2425 करोड़ की गड़बड़ी आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

अनिल कुमार
अपने ही सरकार को घेरा - फोटो : social media

Bihar News: बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है। बजट सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को घेर रहा है। कई बार सत्ता पक्ष के विधायक अपनी सरकार की कमियों को भी बता रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिन सदन के कार्यवाही के दौरान नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने विधानसभा में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए 2425 करोड़ रुपये के खर्च की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने विभाग द्वारा रखरखाव और भवन निर्माण सहित विभिन्न मदों में खर्च की गई राशि में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया।

शिक्षा विभाग पर उठाया सवाल 

विधायक ने सदन में कहा कि उक्त राशि निविदा प्रक्रिया के माध्यम से खर्च की गई, लेकिन इसमें पारदर्शिता नहीं बरती गई। उन्होंने संबंधित मंत्री को चुनौती देते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की। अनिल सिंह ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के डीओ, डीपीओ स्थापना और संबंधित अभियंताओं की भूमिका संदिग्ध है और राशि के दुरुपयोग की आशंका है। 

Diarch GO

विशेष जांच कमेटी की मांग 

उन्होंने विधानसभा में इस मामले की तह तक जाने के लिए एक विशेष जांच कमेटी गठित करने की मांग भी रखी। सदन में इस मुद्दे पर जोरदार बहस हुई और विभिन्न दलों के विधायकों ने भी पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया। बहस के बाद संबंधित मंत्री ने बताया कि जिलाधिकारी (DM) को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट और उससे जुड़ी सभी जानकारियां विधायकों के साथ साझा की जाएंगी। अब सभी की नजर जांच प्रक्रिया और उसकी रिपोर्ट पर टिकी है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट