LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar BJP Leader: बिहार के बड़े नेताजी की अश्लील महफिल, गोद में बैठा कर डांसर को नचाने का आरोप, वीडियो वायरल

Bihar BJP Leader: बिहार के सियासी गलियारे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी के एक कद्दावर नेता का बेहद विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।..

BJP Leader Vinod Singh Controversial Video Sparks Row in Bih
गोद में बैठा कर को डांसर नचाते बड़े नेताजी- फोटो : reporter

Bihar BJP Leader: बिहार के सियासी गलियारे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी के एक कद्दावर नेता का बेहद विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। मामला नवादा जिले का है, जहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ भोली सिंह पर एक डांसर के साथ मर्यादा लांघने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

मर्यादा तार-तार: महफिल में सियासी ठुमके

वायरल वीडियो ने जिले की राजनीति में खलबली मचा दी है। वीडियो में कथित तौर पर भाजपा नेता एक लड़की को अपनी गोद में बिठाकर डांस करवाते नजर आ रहे हैं। इस मखमली महफिल में वे अकेले नहीं थे, बल्कि उनके इर्द-गिर्द भाजपा के कुछ अन्य स्थानीय चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं, जो इस अश्लील मनोरंजन का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।

Diarch GO

विपक्ष का तीखा प्रहार: कहाँ गया महिला सम्मान?

वीडियो सामने आते ही आरजेडी (राजद) और अन्य विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष ने भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और नारी शक्ति जैसे नारों को पाखंड करार दिया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सत्ता के नशे में चूर नेता महिलाओं को महज मनोरंजन की वस्तु समझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो नारी अस्मिता और राजनीतिक शुचिता पर बहस का केंद्र बन गया है।

खामोश सरकार और रहस्यमयी लोकेशन

वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।हैरानी की बात यह है कि इस संगीन मामले पर अब तक भोली सिंह या भाजपा नेतृत्व की ओर से कोई सफाई  सामने नहीं आई है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस गांव या किस तारीख का है, लेकिन वायरल क्लिप ने नेताजी की फजीहत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन सियासी पारे ने नवादा की ठंड में भी गर्मी पैदा कर दी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमन कुमार