LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Nawada biker stunt: नवादा में खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, प्रशासन की सख्त कार्रवाई, ठोका 32 हजार का जुर्माना

Nawada biker stunt: बिहार के नवादा में खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। युवक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Nawada biker stunt
बाइक स्टंट के चक्कर में भारी जुर्माना!- फोटो : social media

Nawada biker stunt:  बिहार के नवादा जिले में एक खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह वीडियो 15 जनवरी 2026 को सामने आया, जिसमें एक युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए जानलेवा व्हीलिंग करता दिखाई दे रहा है। यह हरकत न केवल उसकी खुद की जान के लिए खतरा थी, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर रही थी।

वीडियो सामने आते ही जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने मामले को गंभीरता से लिया। दोनों अधिकारियों के निर्देश पर कादिरगंज थाना पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की और स्टंट करने वाले युवक की पहचान की प्रक्रिया तेज की गई।

Diarch GO

स्टंट करने वाले युवक की पहचान

जांच के दौरान स्टंट करने वाले युवक की पहचान डबलू चौधरी के रूप में हुई, जो नवादा जिले के कादिरगंज बाजार स्थित अंदर बाजार मुस्लिम टोला का निवासी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी ट्रेस कर लिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि स्टंट किस वाहन से किया गया था।

वाहन मालिक पर भारी जुर्माना

मामले की पुष्टि होने के बाद जिला परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की। खतरनाक ड्राइविंग और यातायात नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए संबंधित धाराओं में वाहन मालिक पर कुल 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

युवक ने मानी गलती

कार्रवाई के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफीनामा दिया। उसने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में वह किसी भी प्रकार का खतरनाक स्टंट नहीं करेगा और यातायात नियमों का पालन करेगा। प्रशासन ने इस माफीनामे को सार्वजनिक कर अन्य युवाओं को चेतावनी देने का प्रयास किया है।

नवादा जिला प्रशासन की अपील

नवादा जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर किए गए खतरनाक स्टंट समाज के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।