LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में नगर परिषद का महासफाई अभियान, प्रजातंत्र चौक और सब्जी मंडी में चला जागरूकता कार्यक्रम

Bihar News: नगर परिषद की टीम ने सब्जी मंडी के विक्रेताओं और दुकानदारों से सीधे संवाद कर उन्हें कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। दुकानदारों को अपनी दुकानों का कचरा सड़क पर न फेंकने और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने की आदत अपनाने के लिए

महासफाई अभियान
महासफाई अभियान- फोटो : social media

Bihar News:  नवादा नगर परिषद द्वारा शहर के व्यस्ततम प्रजातंत्र चौक और सब्जी मंडी मार्ग पर व्यापक सफाई एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य केवल सड़कों की सफाई तक सीमित नहीं था, बल्कि स्थायी स्वच्छता के लिए नागरिकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना भी था।

दुकानदारों को किया जागरुक 

अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने सब्जी मंडी के विक्रेताओं और दुकानदारों से सीधे संवाद कर उन्हें कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। दुकानदारों को अपनी दुकानों का कचरा सड़क पर न फेंकने और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कचरा पृथक्करण शहर की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Diarch GO

स्वच्छता की अपील 

नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने कहा कि नवादा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह अभियान तभी सफल होगा जब आम जनता भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ नागरिकों का अच्छा सहयोग मिल रहा है, हालांकि अभी भी कुछ लोग अपने घरों और दुकानों के सामने कचरे का ढेर लगा देते हैं, जिससे शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है।

लोगों से आग्रह 

इस अभियान में मुख्य पार्षद पिंकी देवी, कार्यपालक पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद वर्मा तथा पूर्व मुख्य पार्षद संजय साहू ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए दुकानदारों से जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। मौके पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय विश्वकर्मा, स्वच्छता पदाधिकारी शबीना परवीन और नगर प्रबंधक शशि प्रकाश भी उपस्थित रहे और नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट