LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

दहेज की भेंट चढ़ी एक और विवाहिता, 10 भर सोने के लिए हत्या का आरोप

Bihar News : सख्त कानून और सरकार के लाख कोशिश के बावजूद दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। बिहार के नवादा जिले से दहेज के लिए तीन बच्चों की मां की हत्या का मामला सामने आया है....

दहेज की भेंट चढ़ी एक और विवाहिता, 10 भर सोने के लिए हत्या का
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां दहेज की अंतहीन मांग ने तीन बच्चों की एक मां की जान ले ली। रजौली थाना क्षेत्र के अंधरबारी गांव में आज गुरुवार को 25 वर्षीय नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।


छह साल पहले हुई थी शादीहैं तीन बच्चे 

Diarch GO

मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर प्रखंड के कुलना गांव निवासी और होमगार्ड जवान रामाशीष प्रसाद ने अपनी पुत्री नेहा की शादी छह साल पहले अंधरबारी निवासी विनोद सिंह के पुत्र कुंदन कुमार के साथ की थी। नेहा अपने पीछे तीन मासूम बच्चों (दो लड़के और एक लड़की) को छोड़ गई है, जिनके सिर से अब मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।


10 भर सोने की मांग को लेकर प्रताड़ना 

NSIT
Nsmch

मृतका के पिता रामाशीष प्रसाद ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही नेहा को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। ससुराल वालों की नजर 10 भर सोने पर थी और इसी मांग को लेकर घर में अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। पिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण ही उनकी बेटी को रास्ते से हटा दिया गया।


अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुराल वाले 

पिता के अनुसार, आज गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि नेहा की तबीयत खराब है। जब तक वे अस्पताल पहुंचे, उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि ससुराल वाले नेहा के शव को अस्पताल में लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। रामाशीष प्रसाद ने बताया कि वे ड्यूटी पर तैनात थे जब उन्हें इस अनहोनी की खबर मिली, अस्पताल पहुंचने पर उनकी दुनिया उजड़ चुकी थी।


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट