LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Holi 2026: नवादा में सदियों पुरानी परंपरा की गूंज, अग्रवाल समाज ने किया भव्य सामूहिक होलिका दहन

Bihar Holi 2026: अग्रवाल समाज ने सदियों पुरानी अपनी अनूठी परंपरा को पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ निभाया।..

Agrawal community organised a grand mass Holika Dahan
नवादा में सदियों पुरानी परंपरा की गूंज- फोटो : reporter

Bihar Holi 2026:नवादा जिले में इस बार भी अग्रवाल समाज ने सदियों पुरानी अपनी अनूठी परंपरा को पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ निभाया। जिले के प्रमुख स्थल सब्जी बाजार में हजारों लोग पूरे परिवार के साथ जुटे और सामूहिक रूप से होलिका दहन किया। बताया जाता है कि यह परंपरा 100 वर्षों से भी अधिक पुरानी है और नवादा में अग्रवाल समाज का यह सबसे बड़ा और एकमात्र सामूहिक आयोजन माना जाता है।

परंपरा की खासियत

समाज के लोग अपने-अपने घरों से निकलकर एक साथ इकट्ठा होते हैं। सबसे पहले विधि-विधान से होलिका पूजन किया जाता है मंत्रोच्चारण, आरती, गेहूं की बालियां, मिष्ठान और अन्य सामग्री अर्पित की जाती है। महिलाएं पारंपरिक लाल जोड़े या वेशभूषा में विशेष रूप से भाग लेती हैं। पूजा सब्जी बाजार में होलिका दहन होता है, जहां होलिका दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया जाता है। दहन के बाद लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं, गले मिलते हैं और होली की बधाइयां देते हैं। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है।

Diarch GO

सामाजिक महत्व

अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन राजकुमार अग्रवाल  बताते हैं कि यह परंपरा व्यापारिक समृद्धि, परिवार की सुख-शांति और समाज की एकजुटता का प्रतीक है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी निभाई जा रही यह रीत नवादा की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बन चुकी है। अन्य स्थानों पर होलिका दहन अलग-अलग रूपों में होता है, लेकिन अग्रवाल समाज का यह सामूहिक कार्यक्रम अपनी विशिष्टता के लिए प्रसिद्ध है।इस साल भी बाजार क्षेत्र में भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन के बाद रंगों की होली खेलने की तैयारियां शुरू हो गईं।

रिपोर्ट- अमन कुमार