LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

25 साल के बाद 7 बच्चों की मां के चरित्र पर पति को हुआ शक, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Bihar News : बिहार के नवादा जिले में शादी के 25 साल के सिर्फ शक के आधार पर एक पति द्वारा अपनी पत्नी को खौफनाक मौत दिए जाने की घटना सामने आई है। पति ने पत्नी की बरछी से गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना ने 7 बच्चों से मां की ममता को छिन लिया है..

25 साल के बाद 7 बच्चों की मां के चरित्र पर पति को हुआ शक, चा
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव में एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी. आरोपी पति रवि मांझी ने बुधवार रात विवाद के दौरान आपा खो दिया और बच्चों के सामने ही पत्नी बबीता कुमारी पर बरछी (गीज्जर) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.


25 साल के रिश्ते का खूनी अंत, अनाथ हुए सात बच्चे 

Diarch GO

मृतका बबीता कुमारी और रवि मांझी की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी. इस लंबे वैवाहिक जीवन के बाद उनके सात बच्चे हैं, जो इस खूनी संघर्ष के बाद अब पूरी तरह अनाथ हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या की यह पूरी वारदात बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की आंखों के सामने हुई, जिससे मासूम बच्चे गहरे सदमे में हैं.


शक की आग में जल रहा था घर, मां ने लगाया दामाद पर आरोप 

NSIT
Nsmch

मृतका की मां जेठनी देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने दामाद रवि मांझी को नामजद आरोपी बनाया है. उन्होंने बताया कि रवि अक्सर अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था, जिसके कारण घर में प्रतिदिन कलह और विवाद की स्थिति बनी रहती थी. घटना के दिन भी इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो अंततः हत्या में तब्दील हो गई.


अस्पताल पहुँचने से पहले ही तोड़ा दम 

हमले में गंभीर रूप से घायल बबीता कुमारी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही कौआकोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. गांव में इस घटना के बाद से ही मातम और शोक का माहौल व्याप्त है.


पुराना अपराधी है हत्यारा पति, पुलिस कर रही छापेमारी 

अपर थानाध्यक्ष एसआई अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी रवि मांझी पूर्व से ही आपराधिक किस्म का व्यक्ति रहा है. उसके विरुद्ध कौआकोल सहित कई अन्य थानों में पूर्व से ही विभिन्न संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

अमन सिन्हा की रिपोर्ट