LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में भीड़ ने युवक को पीट पीटकर किया अधमरा, चोरी के संदेह में जमकर मारे लात-घूसे और थप्पड़

Bihar News: बिहार के नवादा में भीड़ ने युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। युवक मानसिक रुप से कमजोर बताया जा रहा है। भीड़ ने उसे चोरी के संदेह में लात-घूसे और थप्पड़ मारे।

नवादा
युवक को पीट पीटकर किया अधमरा - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई की गई है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रुप से कमजोर है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला नवादा के बरदहा बाजार का है। घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

युवक की पिटाई 

जानकारी अनुसार मानसिक रुप से कमजोर युवक को स्थानीय लोगों ने चोर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगों ने युवक को जमकर थप्पड़ और लात-घूसे मारे। युवक अपना नाम और पहचान बताने में असमर्थ था, जिससे स्थानीय लोग और अधिक आक्रोशित हो गए। उसे चोरी करते हुए नहीं पकड़ा गया था, बल्कि केवल संदेह के आधार पर पीटा गया।

Diarch GO

मानसिक रुप से कमजोर है युवक

वहीं घटना की सूचना मिलने पर परना डाबर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक को पुलिस थाने लाया गया है। उसके पास से कोलकाता से वर्धमान तक का एक ट्रेन टिकट मिला है। पुलिस को युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगी, क्योंकि वह अपना नाम-पता भी ठीक से नहीं बता पा रहा था।

पुलिस करेगी कार्रवाई 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। थाना प्रभारी ने इस तरह की घटना को अनुचित बताते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट करना गलत है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट