LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा में जहरीले डंक का कहर, चार घंटे में 9 लोग बने सांप के शिकार, डॉक्टर बोले-अंधविश्वास नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचें

Nawada Snake Bite: बिहार के नवादा जिले में भीषण गर्मी के बीच सांपों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।...

9 Snakebite Cases in 4 Hours Trigger Alarm in Nawada
चार घंटे में 9 लोग बने सांप के शिकार- फोटो : reporter

Nawada Snake Bite: बिहार के नवादा जिले में भीषण गर्मी के बीच सांपों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की शाम महज चार घंटे के भीतर जहरीले सांप के डंसने के नौ मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अलग-अलग इलाकों से पीड़ितों को आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू कर उनकी जान बचाने की कोशिश की।

सदर अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विक्रम कुमार ने बताया कि तेज़ गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे डंसने की घटनाएं बढ़ी हैं। अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों में जहरीले सांप के काटने के लक्षण पाए गए। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्रत्येक मरीज को 14-14 डोज एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया और लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।

Diarch GO

इस दौरान एक ऐसा मामला भी सामने आया जिसने सभी का ध्यान खींचा। एक पीड़ित सांप को मारकर अपने साथ अस्पताल ले आया, ताकि डॉक्टर उसकी पहचान कर इलाज में आसानी कर सकें। शाम 8 बजे से रात 12 बजे के बीच सभी नौ मरीजों को भर्ती किया गया और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के तहत उनका उपचार शुरू किया गया। फिलहाल सभी मरीज डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

डॉ. विक्रम कुमार ने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या किसी भी तरह के अंधविश्वास में समय बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि सर्पदंश एक मेडिकल इमरजेंसी है और समय पर एंटी-वेनम मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाना ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासकर शाम और रात के समय खेतों, बगीचों, घास-फूस वाले इलाकों तथा जलभराव वाले स्थानों पर जाते समय पूरी सावधानी बरतने, टॉर्च का इस्तेमाल करने और पैरों में मजबूत जूते पहनने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी सतर्कता और समय पर इलाज कई अनमोल ज़िंदगियों को बचा सकता है।

NSIT
Nsmch