LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में ग्रामीणों ने 3 चोरों को दबोचा, जमकर की पिटाई, पुलिस को भी घेरा

Bihar News:

चोरी
3 चोरों को दबोचा - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों को रंगे हाथ दबोच लिया है। ग्रामीणों ने तीनों की पिटाई की और पूरी रात उन्हें अपने कब्जे में रखा। सुबह होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली।

ग्रामीणों ने चोरों को दबोचा 

ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पहले दौलतपुर गांव में करीब 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इसी वजह से ग्रामीणों में आक्रोश था और उन्होंने खुद चोरों को पकड़ने का फैसला किया। ग्रामीणों के अनुसार देर रात एक पिकअप वाहन से चार लोग चोरी की नीयत से गांव में दाखिल हुए थे। ग्रामीणों के बाहर निकलते ही एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि बाकी तीन को घेरकर पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की, इस दौरान तीनों ने चोरी में शामिल होने की बात कबूल की। 

Diarch GO

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश

वहीं ग्रामीणों ने पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया। सुबह पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस अपने साथ ले गई। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों को उन्होंने पकड़ा है, पुलिस ने नहीं। लोगों को इस बात की चिंता है कि उनकी चोरी गई संपत्ति वापस मिलेगी या फिर चोरों को केवल जेल भेजकर मामला खत्म कर दिया जाएगा।

पुलिस पर उठाया सवाल 

ग्रामीणों ने वारसलीगंज क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिसिंग मजबूत होती तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। उनका आरोप है कि चोर रात में बड़ी गाड़ियों से गांव में घुसकर वारदात को अंजाम देते हैं और आराम से निकल जाते हैं, जबकि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पकड़े गए आरोपी अपने गुनाह कबूल करते नजर आ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट