LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: बिहार में चोरों का आतंक, एक रात में उड़ाए 31 लाख की संपत्ति, तीन घरों डाला डाका

Bihar News:

भीषण चोरी
नवादा में भीषण चोरी - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में चोरों ने भारी आतंक मचाया है। चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। पूरा मामला वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है। घटना में चोरों ने सोना, चांदी और नकदी सहित करीब 31 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस कार्यशैली पर उठा सवाल 

चोरों ने लगभग 25 भर सोना और 6 लाख रुपये नकद चुराए। इसके अलावा, कई अन्य कीमती सामान भी चोरी हुए। यह घटना देर रात को अंजाम दी गई। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ितों में से एक प्रमोद कुमार ने बताया कि चोर उनके घर में घुसकर कमरे में रखे ट्रंक व अन्य सामान को खोलकर बिखेर दिया। उनके घर से 12 ग्राम सोना, लगभग 35 भर चांदी और कई कांसे व पीतल के बर्तन चोरी हो गए।

Diarch GO

19 फरवरी को थी शादी 

दूसरे पीड़ित कारू राम ने जानकारी दी कि उनकी बेटी की शादी 19 फरवरी को होनी है। शादी के लिए रखे गए जेवर और 3 लाख रुपये नकद भी चोरों ने चुरा लिए। बबीता देवी के घर से भी चोरों ने लगभग 3 भर सोना, नकदी और चांदी के अन्य सामान पर हाथ साफ किया। चोरों ने तीनों घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। ये तीनों घर एक-दूसरे से सटे हुए थे। घटना के समय किसी को भी चोरों की भनक नहीं लगी। वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट